सिवरेज का गंदा पानी त्रिवेणी संगम में आकर सीधे मिल रहा

 

गोबरा नवापारा, छत्तीसगढ़ की जीवनदायनी महानदी का हालत इन दिनों बहुत ही दयनीय  है l वही प्रतिदिन छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से भी जजमान अस्थि विसर्जन व पिंड दान के लिए आते हैं l 

आपको बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए राजिम एनीकेट के गेट को बंद करने के कारण जहा त्रिवेणी संगम में लबालब पानी भरा है जिससे लोगों को गर्मी में काफ़ी राहत मिल रही है l किंतु दुर्भाग्य की बात है कि विगत एक सप्ताह से पूरे नवापारा नगर का सिवरेज का मल मूत्र युक्त गंदा पानी सीधे नदी में प्रवाहित हो रहा है जिससे नदी का पानी भी दूषित हो रहा है l नदी में प्रतिदिन स्नान करने वाले लोगों ने बताया की नदी के पानी से बदबू और खुजली की समस्या से परेशान हो गए हैं वही बाहर से आए जजमान  लोगों ने कहा कि यह धार्मिक स्थल है यहां साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। नगर का गंदा पानी गटर से सीधे नदी में मिल रहा है ये सब नहीं होना चाहिए l यहां आकर हमने देखा नदी की स्थिति तो हमारी आस्था को भी ठेस लगी है। हम अपने परिजनों का अस्थि विसर्जन व पिंड दान के लिए पहुंचे हुए हैं।

महानदी में नेहरू घाट और बंगानी फड़ के नीचे सिवरेज का गंदा पानी सीधे नदी में मिलने की वजह से नदी का पानी दूषित हो रहा है जिससे नगर के लोगों को इसका दुष्प्रभाव पड़ता देखा जा सकता है l नालियों के गंदे पानी की वजह से नदी की सेहत तो खराब हो रही है वहीं अब नगर वासियों की सेहत पर भी इसका असर पड़ने लगा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव