जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत


जम्मू के रियासी जिले (Reasi district of Jammu) में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला बोला है. इससे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस घटना में 10 तीर्थयात्रियों की मौत (10 pilgrims died) हो गई, जबकि 33 घायल हो गये हैं. यह हमला पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में उस समय हुआ, जब तीर्थयात्री शिवखोड़ी मंदिर जा रहे थे. सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया, “शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि शिवखोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर आतंकियों ने फायरिंग की. फायरिंग के कारण बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में गिर गई. इस घटना में 33 लोग घायल हुए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है.” उन्होंने कहा कि यात्रियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, वे स्थानीय नहीं हैं. शिवखोड़ी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया है. डीसी रियासी ने बताया कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव