कुर्रा कार्यवाह सरपंच डामेश साहू ने थामा बीजेपी का दामन, नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गमछा पहनाकर कराया प्रवेश


नवापारा राजिम :- स्थानीय ग्राम पंचायत कुर्रा के कार्यवाह सरपंच डामेश साहू ने अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू व पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल की अगुवानी में भाजपा का दामन थाम लिया हैं. बकायादा नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवापारा से अभनपुर प्रस्थान में दौरान कुर्रा में उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया. ज्ञात हो कि शनिवार को नवनिर्वाचित रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आभार व विजय रैली हेतु नवापारा पहुँचे थे. जहाँ उन्होंने अपने समर्थको के साथ नगर के सदर व गंज मार्ग में रैली निकालकर नवापारा की जनता का आभार जताया. इस अवसर श्री अग्रवाल ने कहाकि रायपुर लोकसभा का सांसद बनाने के लिए सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र सहित नवापारा वासियो का मै ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ. जब तक वे सांसद हैं इस लोकसभा में विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और जितना हो सके नवापारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!