नवापारा से 70 कांवरियों का जत्था सिरपुर धाम के लिए हुए रवाना


 नवापारा राजिम :- स्थानीय वार्ड क्र -3 व 4 से 70 कांवर यात्रियों का जत्था शनिवार को कांवर यात्रा के लिए विश्व प्रसिद्ध एतेहासिक स्थल सिरपुर के लिए रवाना हुए. उक्त कांवर यात्रा हमर महादेव सेवा समिति व जय भोले काँवरिया समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होता हैँ. यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व सभी यात्री नवापारा नेहरू घाट स्थित महानदी तट से महानदी का जल लेकर बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव सहित अन्य देवी देवताओ का पूजन कर अपने यात्रा के लिए रवाना हुए. यात्रा में शामिल कांवरियों ने बताया कि उनकी समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष यह कांवर यात्रा श्रावन मास के दौरान किया जाता हैँ. जिसमे उनके वार्ड सहित नगर के युवा साथी इसमें शामिल होते हैँ और कांवर यात्रा कर बाबा भोलेनाथ को मनाने का प्रयास करते हैँ. उनकी समिति लगभग 15 -20 वर्ष से इस तरह का कांवर यात्रा कर रही हैँ. उन्होंने सिरपुर यात्रा को लेकर कहाकि बाबा भोलेनाथ को प्रिय कांवर यात्रा में हम सभी ने एतेहासिक व पौराणिक नगरी सिरपुर को चुना हैँ, यात्रा के प्रथम दिन हम सभी तुमगांव में रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन अलसूबह सिरपुर धाम के लिए रवाना होंगे. कांवर यात्रा में अनेको कांवर यात्री भारी भरकम पात्र में जल लेकर बाबा भोलेनाथ को अर्पण करने ले जाते दिखे.जिसमे 8 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्ग भी शामिल है उक्त कांवर यात्रा के दल में विक्की सोनी,बबलू यादव,भारत साहू,पप्पू साहू,पप्पू निषाद,विकाश तिवारी,कमल साहू,हित्तू साहू, बाऊ निषाद,भागू निषाद,गिरधर गोपाल देवांगन, गोलू निर्मलकर, पवन निषाद
शुभम निषाद,, कुलेश्वर सिन्हा, मनीष सोनकर, प्रमोद देवांगन, पवन देवांगन, नीलम देवांगन, तरुण देवांगन, सचिन साहू, त्रिदेव वर्मा, लक्की साहू, संतोष साहू, मनीष साहू, कान्हा शर्मा, मनीष पॉल,लल्ला साहू, यश निषाद, रूपचंद साहू, भूपेंद्र साहू, दुर्गेश, रवि निषाद, साहिल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, लोमश यादव, राहुल साहू, तारेश्वर कंसारी, कुम्मू सिन्हा, गोपाल सिन्हा, संतोष सोनी, भूषण साहू, योगेश साहू, जीवन साहू, शुभम यादव, गोलू, सोनू साहू, धन्नू साहू, छन्नू साहू, सूरज देवांगन, राहुल सेन, एन.पी. जिन्सन सहित बड़ी संख्या में अन्य कँवरिया शामिल हैँ.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव