आयुष्मान हॉस्पिटल के वर्षगांठ के अवसर पर इंडो डिवोशन इलेट्रिक बैंड का कार्यक्रम



नागेंद्र निषाद गोबरा नवापारा, 
 गोबरा नवापारा नगर के समीप ग्राम कुर्रा के आयुष्मान हॉस्पिटल के श्री साईं मंदिर का वार्षिक वर्षगांठ महोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा, इस पावन अवसर पर साईं बाबा की प्रसादी के साथ साथ रसमयी भजनों की प्रस्तुति होगी। जिसके लिए INDI-DEVOTIONAL ELECTRIC BAND RAIPUR की प्रस्तुति होगी।

INDI-DEVOTIONAL ELECTRIC BAND
भारतीय संगीत में दो अलग अलग संगीत पद्धति है जिनमे भारतीय वैदिक संगीत पद्धति और साहित्यिक संगीत पद्धति का वर्णन है।
इसमें ज्यादातर साहित्यिक संगीत पद्धति का प्रयोग होता है, जिसे इंदिरा संगीत कला एवम संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रशिक्षण दिया जाता है।पहली बार छत्तीसगढ़ में INDI-FUSION ARTIST RAIPUR के कलाकारों द्वारा किया गया जिसे भारतीय संगीत उन्नयन संस्थान द्वारा चौथा स्थान प्रथम श्रेणी में रखा गया। 
           इनकी प्रस्तुति भारत के विभिन्न प्रांतों में हुई जिसमे राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली, आगरा,जयपुर,बस्तर छत्तीसगढ़ में हो चुकी है हाल ही में यूपी चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री श्री आदिनाथ योगी जी के चुनाव प्रचार में इस ग्रुप के मुख्य गायक जो की छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा राजिम के युवा कलाकार विक्रांत राव सुरेशे भी शामिल हैं।विक्रांत इंदिरा कला एवम संगीत विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित हो विभिन्न विद्यालयों में संगीत शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस ग्रुप में छत्तीसगढ़ के नामी गिरामी कलाकारों की भूमिका है सारे संगीत कला में दक्ष हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव