पर्यटन विभाग के एलईडी ब्रांडिंग की खुली पोल



राजिम, छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाली धर्मनगरी राजिम को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री राम वन गमन परिपथ अंतर्गत विकसित करने के उद्देश्य को लेकर राजिम के विकास कार्य को लेकर करोड़ो रुपए शासन से स्वीकृत कराए गए हैं मगर विभाग के लापरवाह अधिकारियों के चलते ठेकेदार निर्माण कार्य में देरी कर राजिम के विकास की रफ्तार को धीमा कर रहे है l 
आपको बता दें कि राजिम कुंभ मेला के समय बनाया गया एलईडी ब्रांडिंग को महज 6 माह भी नही हुए हैं और बारिश के प्रारंभिक दौर पर ही इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता हीन कार्य की पोल खोलता दिखाई दे रहा है ।एलईडी ब्रांडिंग जिसमें राजिम छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड दो भागो में उखड़ गया है जिससे साफ होता है कि निर्माण कार्य जिम्मेदारों के द्वारा केवल खानापूर्ति तक ही किया गया है वहीं आपको बता दें कि कुछ ही माह पूर्व बारिश होने के बाद एलईडी ब्रांडिंग के आस पास का हिस्सा धसने लगा था जिसे भी केवल रेत डाल कर लीपापोती कर दिया गया है जबकि विभाग द्वारा चारों तरफ धसे हुए जगहों पर कंक्रीट डालने की बात कही गई थी जो कि आज पर्यंत तक वह स्थान जस का तस ही है l
 वही जिम्मेदार पर्यटन विभाग के लोग राजिम को विकसित करने में अपनी कितनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं ये स्पष्ट से देखा जा सकता है l 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!