सिद्धि विनायक आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया



गोबरा नवापारा, धर्म धरा धाम श्री कुलेश्वर महादेव और प्रभू श्री राजीव लोचन जी के पावन स्थल व त्रिवेणी संगम के पावन तट पर स्थित सिद्धि विनायक आश्रम में गुरु शिष्य परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व गुरु पूर्णिमा के के अवसर पर आज सुबह ६ बजे से गुरुदेव श्री श्री उमेशानंद गिरी ( प्रदेश अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (छ ग़), छ ग़ मंडल श्री महंत) गुरुदेव द्वारा शिष्यों को दीक्षा दिया गया। तत्पश्चात गुरु पूजा का उत्सव पूरे श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया जिसमें प्रदेश और अन्य राज्यों से लगभग १६०० शिष्य शामिल हुए।
 समस्त शिष्यों और आगंतुकों के लिए विशाल भंडारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था अतिसूचारु रूप से किया गया। इस उत्सव में जय मां तारिणी मानस मंडली के साध्वी अनुसुइया और अहिल्या ने अपने संगीतमय सत्संग से सबको भाव विभोर कर दिया। ग्राम कठौली के मानस परिवार द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उक्त आयोजन को सिद्धि विनायक आश्रम राजिम (नवागांव) के सभी शिष्यों ने इस भव्य आयोजन में अपना श्रद्धा अर्पण कर पूर्ण रूप से सफल बनाया। 
शिष्य गण सत्यानंदजी, अरविंद चौहान जी, ताराचंद साहू जी, क्रांति लाल साहू जी, कृष्णा देवांगन जी, तेजेश साहू जी, हुलसी साहू जी, इंदु साहू जी, तुलाराम साहू जी, राजेंद्र साहू जी, देरहु राम साहू जी, सोम प्रकाश साहू जी, भागी राम साहू जी, राधे साहू जी, तारनी ध्रुव सरपंच द्वारतरा पंचायत सहित समस्त शिष्य शामिल हुए। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू जी ने भी गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा जी भी गुरुपूजन में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ