धर्म नगरी राजिम में बनेगा सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला, विधायक ने दिए निर्देश



राजिम, धर्म नगरी राजिम का प्राचीन सोनतीर्थ घाट पर कई प्रकार की समस्या हैं पूरे सोनातीर्थ घाट में बाहर से आए लोगों को रुकने के लिए किसी भी प्रकार की धर्मशाला नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने नगर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अस्थि विसर्जन पिंड दान स्थल सहित जजमानों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन के लिए स्थल चयन कर शीघ्रतापूर्वक निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं l इस दौरान पार्षद महेश यादव, लेखा मोहबिया, अरविंद यादव, सहित नगर के अन्य लोग उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ