वार्ड नं 20 के वार्ड वासियों ने किए माता कौशल्या धाम के दर्शन


नवापारा राजिम। देवाधिदेव महादेव का पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सावन के तीसरे सोमवार को पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी ने वार्ड क्र 20 के लगभग 200 वार्ड वासियों को माता कौशल्या धाम का दर्शन करवाया। ज्ञात हो कि वार्ड 20 के पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोंनी द्वारा हर वर्ष स्वयं के खर्च से वार्ड के लोगो को आसपास स्थित विभिन्न दैवीय स्थलों का दर्शन कराया जाता है। इस क्रम में इस वर्ष वार्ड वासियों को कौशल्या धाम चन्द्रखुरी का दर्शन कराया गया।जिसमें वार्ड के लगभग 200 लोग शामिल हुए। वार्ड वासियों ने कौशल्या धाम के दर्शन कर पुन्य लाभ लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव