बारिश में गरीब का घर ढहा, घर में फंसे लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाला


गोबरा नवापारा। नवापारा में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक गरीब का मिट्टी से बना घर ढह गया। प्रशासन ने बचाव कार्य किया।आपको बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 लटर्रापारा निवासी मनोज निषाद और उसका परिवार जो कि मिट्टी के घर में रह रहे थे ।आज देर शाम भारी बारिश होने के कारण उनका मिट्टी वाला घर ढह गया जिससे परिवार के लोग घर के अंदर ही घंटो फंसे रहे l इस बीच प्रशासन के अधिकारियों आलोक वर्मा तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा को अवगत कराने के बाद प्रशासन की टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुच कर रेस्क्यू किया और अंदर फंसे परिवार वालों को कुछ ही समय में सुरक्षित बाहर निकाला । 
मनोज निषाद और उसके परिवार के 4 लोग अपने परिचित के घर रुके हुए हैं इस बीच प्रशासन की ओर से नगर पालिका, राजस्व, और पुलिस विभाग की टीम ने परिवार वालों को निकालने में विशेष सहयोग किया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव