शिव भक्ती के बल पर मिला पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का सौभाग्य - राकेश देवांगन
गोबरा नवापारा। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा का आयोजन ग्राम गनौद में आयोजित किया जा रहा है जिसे लेकर श्री शंभू सेवा समिति के पास 6 दिन शेष बचे हैं वही सीहोर से आए डेम निर्माण करने वाले मजदूरों ने बताया कि बारिश की वजह से तोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वैसे 10 अगस्त तक तैयारी पूरी कर ली जाएगी l वही 7 हजार वर्ग फिट के 3 बड़े बड़े डोम 200 मजदूर इस कार्य को करने में लगे हुए हैं वही पूरे 45 से 50 एकड़ जमीन पर श्रद्धालुओं के कथा श्रवण बैठ कर करने की व्यवस्था की जा रही है l कथा स्थल से 2 किलो मीटर पहले ही पार्किंग व्यवस्था की जाएगी वही वीआईपी पास वाहन ही कथा स्थल पर पहुंच सकते हैं l कथा के मुख्य आयोजन कर्ता राकेश देवांगन ने बताया कि कथा को लेकर 2018 से अपने गुरु देव यानि पण्डित प्रदीप मिश्रा जी के सीहोर धाम में जा कर क्षेत्र और प्रदेश की समृद्धि की कामना के लिए लगे हुए थे साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा से विनती किया था कि बाबा मेरे को उस लायक बना दो की अपने क्षेत्र में शिव भक्ति की कथा करा सकू और उसी भक्ति के बल पर ही कथा करवाने का सौभाग्य मिला है जिसमे क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न शिव भक्तों और विभिन्न ग्राम पंचायत के लोगों के सहयोग से यह विशाल भव्य आयोजन किया जा रहा है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें