रेल्वे ठेकेदार की लापरवाही से गरीबों के घर में घुसा नहर का पानी


गोबरा नवापारा, ग्राम पंचायत कुर्रा में मे रेल्वे लाईन निर्माण कार्य किया जा रहा है ज़िम्मेदार ठेकेदार द्वारा जल संसाधन विभाग के नहर का पुल छोटा कर दिए जाने के कारण से पानी का बहाव रुक जाने के कारण से पूरे क्षेत्र में जल भराव हो गया जिससे आस पास के घरों में पानी घुस गया है इस प्रकार की समस्या पहली बार ग्रामीणों को हुआ वहीं रेल्वे ठेकेदार नहर वाले पुल का मुरम मिट्टी बारिश की वजह से बह कर पुल पर आ जाने के कारण पुल जाम होने पर नहर का पानी धीरे धीरे आस पास जमा होता गया जिसे आस पास के घरों में पानी घुस गया जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है वहीं कच्ची मिट्टी की घर भी पुरी तरह धस गया है l इस तरह रेलवे के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा पुल का साइज छोटे होने के कारण इस प्रकार की समस्या निर्मित हुआ है वहीं इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा आवेदन पत्र जमा करवाया गया है अब देखने वाली बात है कि आखिर रेल्वे के नहर वाले पुल के पास क्या उचित व्यवस्था करती है ये देखना होगा l वही रेलवे के निर्माण कार्य में नगर सहित क्षेत्र के लोगों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!