नगर मुस्लिम समाज द्वारा निःशुल्क आयुष जरा चिकित्सा शिविर का आयोजन


गोबरा नवापारा, नगर मुस्लिम समाज द्वारा सराहनीय प्रयास लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आरोग्यम परम् धनम के तहत निशुल्क आयुष जरा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नगर वासियों के साथ साथ आस पास अंचल के ग्रामीण लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक मरीजों की एचबी, शुगर, बीपी, का जांच किया गया l 
साथ ही स्नेहन स्वेदन के क्रियाओं में लम्बे समय से दर्द संबंधी समस्या दूर लोगों का हुआ वही शिविर में पंचकर्म थैरेपी क्रिया से वात व्याधि, चर्म रोग, पाचन क्रिया, मधुमेह, रक्तचाप जैसे बहुत से बीमारियों से लोगों परिक्षण का थैरेपी किया गया जिससे लोगों को इसका लाभ भी मिला इस निशुल्क आयुष जरा चिकित्सा शिविर प्रभारी डॉ.शगुप्ता कुरैशी, तोषण साहू फार्मसिस्ट, उकेश्वरी कुर्रे, धर्मेंद्र ध्रुव राजेश साहू इन सभी लोगों का विशेष योगदान रहा l 
जरा चिकित्सा शिविर के मुख्य आयोजन कर्ता के नगर मुस्लिम समाज द्वारा किया गया इस अवसर पर समाज के लोगों में हाजी मुस्ताक ढेबर हाजी अरशद चान्गल, हाजी, अतहर रिजवी, मकसूद सुल्डा, अजहर रिजवी, शकील सोलंकी, अनस रिजवी, अजहर खत्री, मोहम्मद हामिद खत्री जुनैद सोलंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव