युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा
युक्तियुक्तकरण स्थगित कर पहले पदोन्नति और स्थानांतरण की रखी मांग... मुख्यमंत्री के नाम पर विधायकों को सौंपा ज्ञापन
राज्य सरकार ने विद्यालयों को मर्ज करने और अतिशेष शिक्षकों को अन्य स्कूलों में पदस्थ करने के नाम पर युक्तियुक्तकरण करने की योजना बनाई है और इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है । सर्व शिक्षक संघ ने इसका तीखा विरोध किया है, संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर युक्तियुक्तकरण की खामियों को उजागर किया था और कहा था कि हम अपनी रणनीति के साथ इसका विरोध करेंगे और अब सर्व शिक्षक संघ में इसका जोर-शोर से विरोध शुरू कर दिया है । प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय द्वारा बनाए गए रणनीति के अनुरूप सभी विधानसभा में विधायकों को अब मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है जिसमे युक्तियुक्तकरण को स्थगित कर पदोन्नति और स्थानांतरण पहले करने की मांग रखी गई है । संगठन का कहना है कि पदोन्नति और स्थानांतरण करने से व्यवस्था अपने आप बन जाएगी और सरकार चाहे तो तत्काल एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन स्कूलों की सूची जारी कर दें और जो भी शिक्षक स्वेच्छा से वहां पदस्थापना चाहते हैं उन्हें पदस्थ कर दें । संघ का कहना है कि जो शिक्षक अन्यत्र जिले में हैं वह स्वेच्छा से अपने गृह जिले के किसी भी एकल शिक्षकीय या शिक्षक विहीन स्कूलों में पदस्थापना देने के लिए तैयार हैं , इसी प्रकार बरसों से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षक भी पदोन्नति के लिए ऐसे स्कूलों में जाने को तैयार हैं पर विभाग उन्हें उनका हक देने के बजाय युक्तियुक्तकरण कर शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है । इन्हीं बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सर्व शिक्षक संघ विधायकों से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से रूबरू कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत आज गरियाबंद के शिक्षकों ने जितेंद्र कुमार साहू जिला अध्यक्ष गरियाबंद के नेतृत्व में राजिम नगर विधायक रोहित साहू जी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया जिस पर विधायक ने उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है । विधायक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे शिक्षकों में नेमीचंद साहू, सुश्री पुष्पा शुक्ला पुनराद साहू अजय भोई अमित साहू लोकेश्वर वज्रपात राजेंद्र पाड़े देवेंद्र कुमार नागेश शामिल थे l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें