बच्चों को परोसी जाने वाली सोयाबीन बड़ी में निकले कीड़े और घुन,ये खिलवाड़ नहीं तो और क्या है ?


ताजा मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला धुरवागुड़ी का है जहां
मिड -डे -मिल के दौरान छात्रों को परोसी जा रही भोजन में सोयाबीन की बड़ी में कीड़ा (इल्ली घुन )पाया गया है जिसको लेकर पालकों में नाराजगी देखी गई तथाजमकर हंगामा किया गया साथ ही स्कूलों में मिलने वाली मध्यान भोजन के गुणवत्ता पे सवाल खड़ा किया जा रहा है 

बच्चो के सेहत से खिलवाड़ 
मिड डे मील शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है परंतु आए दिन इस तरह का मामला गरियाबंद जिला के कई स्कूलों में हो चुका है बावजूद उसके किसी तरह का कठोर कार्यवाही का ना होना इस बात की और इशारा कर रहि है की शासन को इन बच्चो की कोई परवाह नही है।
पालकों को सता रही बच्चों की सेहत की चिंता 
इस मामले में जब राजधानी से जनता तक के पत्रकार साथी ने पालकों से बातचीत की तो पालकों के द्वारा साफ तौर पर कहा गया कि अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है या मध्यान भोजन में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को नही सुधारा गया तो हमारे बच्चे आगे से स्कूल का खाना नहीं खाएंगे पूरी तरीके से मध्यान भोजन का बहिष्कार कर दिया जाएगा क्योंकि हम अपने बच्चों को किसी तरह के खतरे में नहीं डाल सकते l
प्रधान पाठक लीना निषाद ने कहा 
आज ही पता चला है अब से सोयाबीन बडी को नही बनाया जाएगा तथा उच्च अधिकारियों को को सूचित किया जाएगा

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी 
श्री महेश पटेल ने कहा 
आपके माध्यम से मामले की जानकारी पता चली है जांच किया जाएगा और सत्यता प्रमाणित होने पे उचित कार्यवाही किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव