सिंटू जैन बने शासकीय हरिहर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय समिति के अध्यक्ष


गोबारा नवापारा, नगर के युवा नेता पूर्व पार्षद भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री सिंटू जैन को हरिहर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न सराहनीय कार्यों एवं बाल दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वाह को देखते हुए अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू की अनुशंसा पर सिंटू जैन को शासकीय हरिहर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय का अध्यक्ष बनाया गया है l अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार का आभार प्रकट किया वही आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नगर के इस विद्यालय के लिए जो भी सकारात्मक कार्य हो सके उन्ही उद्देश्यों को लेकर शासकीय हरिहर स्वामी आत्मानंद विद्यालय गोबरा नवापारा को एक नई पहचान दिलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा l जैन के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थकों ने बधाई दी l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव