अवैध शराब बेचते पकड़े गए दो आरोपी, आबकारी विभाग ने की कार्यवाही l


अभनपुर, उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 30 जुलाई को जन समस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शिकायत प्राप्त हुआ था की ग्राम टेकारी में अवैध शराब कई दिनों से बेचा जा रहा है, जिसकी शिकायत के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने विषय को तत्काल संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत टेकारी में छापामार कार्यवाही करते हुए 2 आरोपी दुपहिए वाहन पर अवैध शराब बेचते हुए पकड़ाए गए आबकारी अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम बताया जीवन लाल बंजारे और मनीष टंडन जिनके पास 17 नग देशी पौवा मसाला पाया गया l आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब और दो पहिए वाहन को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) B के तहत कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक नीलम स्वर्णकार एवं आरक्षक विवेक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा I

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!