अघोषित बिजली कटौती व उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, गणेश पंडालो में बिजली कटौती व लो वोल्टेज से छाया अंधेरा
नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। सरकार की ओर शहर को पर्याप्त बिजली आपूर्ति का आदेश दिया गया है। दूसरी तरफ गोबरा नवापारा नगर पालिका और ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति का रोस्टर चरमरा गया है। स्थिति यह है कि बिजली के आने व जाने का कोई रोस्टर निर्धारित नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखा व कूलर केवल घूमते रहते हैं। व्यावसायिक उपयोग के लिए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता खासे परेशान हैं। उनका व्यवसाय बंद पड़ा है। कारोबारियों का कहना हैं कि विभाग बिजली बिल टाइम से भेज देता है लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से वह पूरी तरह से जूझ रहे हैं। बीच-बीच में भारी बारिश होने की वजह से उमस काफी बढ़ गई है। इस भीषण उमस भरी गर्मी में हो रही बिजली कटौती और लो बोल्टेज की समस्या से आमजन पूरी तरह परेशान हैं लेकिन बिजली विभाग मौन है। जनप्रतिनिधि दबे जुबान से इस बात को स्वीकार करते हैं की पिछली सरकार में सरप्लस बिजली थी वही इतनी कटौती नहीं होती थी। आज सरकार बदलने के बाद ऐसी स्थिति क्यों निमित्त हुई? लोग लो वोल्टेज व बिजली कटौती से खासे परेशान हैं । नगर के बड़े गणेश पंडालों में अंधेरा पसरा हुआ है। जिससे गणेश समिति वाले बिजली विभाग से काफी नाराज हैं। आखिर तीज त्योहारों के बीच बिजली कटौती क्यों की जा रही है ?यह समझ से परे है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें