गणेश विसर्जन के घाटों में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी, कहीं हो न जाए अनहोनी l



गोबरा नवापारा। गणेश विर्सजन के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोग बड़े संख्या में त्रिवेणी संगम महानदी पर गणेश विसर्जन के लिए आते हैं इस बार भी बड़ी संख्या में लोग 16 सितंबर से गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं l सबसे महत्वपूर्ण बात है कि विसर्जन के दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रशासन द्वारा नज़र अंदाज़ किया जा रहा है l पुलिस प्रशासन द्वारा नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन भी पिछले दिनों किया गया था किंतु क्या शांति समिति के बैठक में विसर्जन घाटों में सुरक्षा व्यवस्था का विषय आया या नहीं ये समझ से परे है।
सबसे गंभीर विषय यह है कि लोग गणेश विसर्जन को लेकर पूरे परिवार के साथ आते हैं जिसमे बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल होते हैं वहीं नदी घाट जैसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का ना होना प्रशासन के ऊपर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है? यहां पर विचारणीय पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा नेहरू घाट में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी नहीं की गई है। 
यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि राजिम कल्प कुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मे लापरवाही होने की वजह से नदी में नहाते वक्त पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी इस घटना के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सबक नहीं लिया गया। इस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था मे कमी से लगता है प्रशासन को किसी बड़ी घटना का इंतजार है।
आख़िर इतने बड़े पैमाने पर गणेश विसर्जन को लेकर हजारों की संख्या लोग विसर्जन घाट पर आ रहें हैं घाट पर इतनी भीड़ से कहीं ना कहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकता है l कही यदि यह स्थिति निर्मित होती हैं तो आखिर ज़िम्मेदार कौन होगा ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव