आई पी एल कंपनी की सॉलिड फफूंदनाशी पर लगाई जाए प्रतिबंध : मदनलाल साहू
इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड की उत्पाद फफूंदनाशी दवाई सॉलिड के छिड़काव से किसानों का धान फसल जलकर नष्ट हो गया है। ग्राम बेलटुकरी के किसानों दीनदयाल, यादव, राजकुमार साहू, तुलस राम साहू देवनाथ साहू, तेजराम साहू, हरिश्चन्द साहू , ग्राम सुरसाबांधा के किसान रोशन कुमार साहू ने चंद्रा कृषि केंद्र बेलटुकरी से आई पी एल कंपनी की फफूंदनाशक दवाई खरीदकर अपने धान फसल में छिड़काव किया था जो पांच दिन बाद झुलसने लगा इसकी जानकारी दवाई विक्रेता दुकानदार डेनिस कुमार साहू के माध्यम से कंपनी के एरिया मैनेजर को दी गई कंपनी द्वारा दूसरे खेत मे लगे धान फसल में प्रदर्शन के रूप में छिड़काव किया गया जो करीब एक सप्ताह में जलना शुरू हो गया। प्रदर्शन डलवाने के बाद कंपनी के लोग आना बंद कर दिए हैं जिससे नाराज होकर बेलटुकरी, सुरसाबांधा के किसानों ने कृषि विभाग में शिकायत किया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए और बाकी किसानों को कोई नुकसान न हो इसकी जानकारी के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय किसान यूनियन जिला गरियाबंद के संयोजक मदन लाल साहू ने कहा कि इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के सॉलिड 1 लीटर पैकिंग बैच SIVM 240701 निर्माण तिथि 17 जुलाई 2024 अवसान तिथि 16 जुलाई 2026 पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगया जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें