लोक प्रयाग राजिम लोक कला मंच में झूमे दर्शक


शशांक कंसारी 
मगरलोड :- नवरात्र पर्व के चौथे दिन नवदुर्गोत्सव समिति बस स्टैंड मेघा के मुख्य मंच पर द्वितीय कार्यक्रम के रूप में राजेश साहू कृत लोक कला मंच "लोक प्रयाग राजिम" के कार्यक्रम पर दर्शक जमकर झूमे मंच पर अपने नृत्य और गीत का ऐसा छाप छोड़ा कि देखने वाले दर्शक देखते ही रह गए उन्होंने एक से एक नए गीत की प्रस्तुति मंच पर दी, उनके कई गीतों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति झलक रही थी।
लोकप्रयाग परिवार के कलाकारों द्वारा सबसे बेहतरीन प्रस्तुति मोर आदि भवानी दुर्गा दाई ओ में धूम मचा दिया। इस गीत को सुनकर दर्शक भी खूब तालिया बजाई इसके बाद
कर्मा, ददरिया, बारहमासी, व लोक प्रयाग द्वारा बनाई गई गीत "कब मिलही मोर प्रीतम" छत्तीसगढ़ी कथक, जैसे अनेक गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया । नव दुर्गोत्सव समिति के संरक्षक डा .भूपेंद्र साहू, नंदू कंसारी जी ने बताया की नव दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड मेघा द्वारा लगातार 27 वर्षों से मां भगवती दुर्गा जी की प्रतिमा बस स्टैंड मेघा चौक पर विराजमान करते आ रही है और हर वर्ष कार्यक्रम की प्रस्तुति होते आ रहे है उन्ही तारतम्य पर कल भी 9 अक्टूबर को शंभू गौरा लोककला नृत्य झांकी ग्राम सोनेवरा व 10 अक्टूबर को स्थानीय बच्चों का रिकार्डिंग डांस, एवम 11 अक्टूबर को रंग छत्तीसगढ़ सुरगी राजनंदगाव की प्रस्तुति होनी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव