राजिम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 1 दिसंबर को



नवापारा-राजिम। लोग आजकल अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जो इंसान के स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी भी है।जनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने समाधान क्लब राजिम ने एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर रविवार 1 दिसंबर को राजिम के मंगल भवन, नगर पंचायत बस स्टैंड के पास आयोजित होगा। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण किया जाएगा। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए उचित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी मेनका सेन ने बताया, यह शिविर स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक मोबाइल नंबर 99777- 38380 और 98279-03698 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!