सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट पर्व पर भगवान को लगाया गया 56 भोग


नवापारा राजिम। हिंदू धर्म के सबसे बड़े महापर्व दीपावली के पंचदिवसीय पर्व के अवसर पर नगर के मध्य में विराजमान कंसारी समाज के गौरव श्री सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट पर्व मंदिर कमेटी एवं कंंसारी समाज के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। अन्नकूट पर्व के अवसर पर समाज की भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन के साथ मंदिर के शीर्ष पर ध्वज चढ़ाया गया। तत्पश्चात संध्या 4:00 बजे श्री सत्यनारायण भगवान की आरती की गई। वहीं मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान को 56 भोग लगाया गया । पश्चात श्रद्धालुओं को 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया। आटका प्रसाद लेने के लिए मंदिर में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर परिसर में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर कंसारी समाज, मंदिर कमेटी, भजन मंडली , महिला संगठन, युवा संगठन का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!