सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवापारा नगर के सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की सम्माननीय प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी ,उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा के द्वारा मां सरस्वती की छायाप्रति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बी एड प्रशिक्षणार्थी युक्ता यादव ,सोनिका दिवाकर व संतोषी कंसारी के द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की मधुर बेला में प्राचार्य महोदया द्वारा बाल दिवस की शुभकामनाओं के साथ प्रेरणादायक आशीर्वचन प्रदान किया गया साथ ही उप प्राचार्य महोदय मिश्रा सर द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन व आदर्शों पर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो नयना पहाड़िया नेतृत्व व मार्गदर्शन एंव क्यु मनाया जाता है ।बाल दिवस भारत में, बच्चों के कल्याण के प्रति नेहरू की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा, पोषण और सुरक्षात्मक वातावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षित, स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने की आवश्यकता की याद दिलाता है उनका कहना है। प्रो प्रीति शाह ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रशिक्षणार्थी युक्ता यादव के द्वारा आत्मप्रेणा पर आधारित बाल दिवस के आयोजन के महत्व पर विचार प्रस्तुतीकरण किया गया सोनिका दिवाकर द्वारा बाल्यावस्था के मधुर यादों पर आधारित कविता पाठ कार्यक्रम की समा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शुभम देवांगन,सुरभि देवांगन, अंजू , व गोविंद की चित्रकारी ने सब का मन ही मोह लिया।
छात्रों के मनोरंजन, विकास व खेल भावना की रुचि को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशिक्षकों द्वारा म्यूजिक चेयर , नंबर गेम ,फास्ट स्पीकिंग जैसे गेम्स के आयोजन भी किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ की अपनी भाग लिया । शिक्षक संकाय के प्रो विजय सिंह राजपूत ,प्रो आखिलेश शर्मा,व प्रो सारिका साहू जी के करकमलों द्वारा विजयी प्रतिभागियों प्रथम -गोविन्द साहू (पोस्टर मेकिंग)
प्रथम - जितेश व द्वितीय योगेश (बालक वर्ग),प्रथम -धारणी , द्वितीय संतोषी कंसारी (बालिकवर्ग), युक्ता यादव (भाषण) सोनिका दिवाकर (कवितापाठ), नवीन साहू ( चित्रकला) को विशेष उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम मे विशेष योगदान प्रो लोमश साहू प्रो आखिलेश शर्मा,प्रो तरुण साहू, प्रो चंद्रहास साहू प्रो संतोष शर्मा,व ज्ञान प्रकाश साहू जी का विशिष्ट योगदान रहा। हमारे बचपन की प्यारी यादों, पंडित जवाहर लाला नेहरूजी के योगदान तथा प्रशिक्षार्थियों के सफल प्रस्तुतीकरण द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की गई जिसमें मीना साहू, दामिनी साहू ,गिरीश, रेणु वर्मा, पूरन, सिलेमान ,तन्नू साहू, खुशबू देवांगन, भावना साहू, दिगेश साहू आदि प्रशिक्षणार्थीयो की भूमिका विशेष रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें