विष्णु राज में हरिहर क्षेत्र में छाया अंधियारा, जिम्मेदारों की उदासीनता

धर्मनगरी में दिवाली पर भी व्हीआईपी मार्ग में अंधेरा

राजिम। छत्तीसगढ़ की प्रयागराज धर्म नगरी राजिम में पर्यटन विभाग की अनदेखी के चलते राजिम के त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान सुप्रसिद्ध कुलेश्वरनाथ मंदिर एवं श्री राजीव लोचन मंदिर जाने वाले वीआइपी मार्ग पर राजिम मेले के समाप्ति के पश्चात से ही अंधियारा छाया हुआ है । 
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजिम नगर के विकास कार्यों व पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु श्रीराम वन गमन परिपथ के तहत् शामिल किया गया था जिसमें विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत होने के विभिन्न प्रकार के विकास कार्य किया गया था, किंतु वर्तमान सरकार विष्णु देव साय की सरकार यानी भाजपा की सरकार आने के बाद राजिम वन गमन परिपथ में लगाया गया लाइट विगत कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है l 
श्री राम वन गमन परिपथ द्वारा बनाया गया प्रवेश द्वार एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट की जो व्यवस्था की गई है वह केवल राजिम मेले के दौरान 15 दिनों तक ही चालू रहा उसके बाद से यह सभी लाइट विगत कई महीनो से बंद पड़ा हुआ है इस ओर ना तो शासन प्रशासन और न हीं नगर के जिम्मेदार प्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। सबसे मजे की बात तो यह है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के बावजूद धर्म नगरी के मुख्य मार्ग पर अंधेरे का होना कहीं ना कहीं राजिम धर्म नगरी के लिए दुर्भाग्य की बात है वही पर्यटन विभाग की लापरवाही के चलते राजिम का यह वीआईपी मार्ग अंधेरा होने से असामाजिक तत्व के लोग तटबंध पर शराबखोरी एवं अन्य कुकृत्य करते हैं वहीं अंधेरे में कभी भी कोई बड़ी आपराधिक घटना होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता l 
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। वही नगर पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानी की कोई परवाह नहीं है। यह उनकी निष्क्रियता को दर्शाता है।
जब पर संवाददाता द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की अनुराधा दुबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिजली की व्यवस्था सीएसईबी की जिम्मेदारी है, आप अगर कह रहे हैं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए लैंप के बंद होने की बात तो मैं दिखवाती हूं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव