सड़क बना पार्किंग अड्डा, कभी भी हो सकती है अप्रिय घटना


राहगीरों के लिए बना करोड़ों रुपए का सड़क, ट्रक पार्किंग के काम आ रहा

गोबरा नवापारा, नगर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए शासन द्वारा कुर्रा से लेकर राजिम महानदी पूल तक फोर लेन सड़क का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया है मगर वहीं एफसीआई के पास गाड़ियों की लंबी कतार लगने व गोबरा मोड़ में बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवरों द्वारा गाड़ियां रखने से गोबरा बस्ती, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है Iएफसीआई पार करके विद्यार्थीयों का स्कूल, कॉलेज वहीं तहसील कार्यालय व पुलिस थाना में लोगो का आना जाना लगा रहता है l 
स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण ऐसे‌ ही सड़क पर पार्किंग वाली व्यवस्था रही तो अंदेशा है कि भविष्य में कभी भी बड़ी अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं अगर होता है तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा यह समझ से परे है ? लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए की लागत से रोड का चौड़ीकरण किया गया है, अगर उन्हें ही आने जाने में दुविधा होगी तो फिर सड़क चौड़ीकरण का क्या मतलब ? आपको बता दें कि 4:30 किलोमीटर की कुर्रा से लेकर राजिम महानदी पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य करीब 29 करोड़ के लागत से हुआ है ।
 सड़क में अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी गोबरा नवापारा से बात की गई तो उन्होंने दिखवाने की बात कही l

टिप्पणियाँ