अपने सपनोे को जीना सीखें - किशोर देवांगन



      नवापारा राजिम।नवापारा नगर में युवा संगठन के द्वारा  आयोजित अंतरराज्यीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के नगर स्तरीय फाइनल व अंतरराज्यीय सेमीफाइनल में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम देवांगन ने पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।नगर स्तरीय फाइनल मैच बकली इलेवन एवं तर्री इलेवन  के बीच खेला गया,जिसमें बकली इलेवन ने जीत हांसिल किया।देवांगन ने खिलाड़ियों को उद्बोधन करते हुए कहा कि खेल को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए तथा सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता।हमारे सपने को हमे जीना सीखना चाहिए।खेल के माध्यम से हम शारीरिक विकास के साथ साथ कैरियर निर्माण कर सकते है।जो खेल में हारने के बाद भी मन से हार नहीं मानता ,वह खिलाड़ी ही असली बाज़ीगर है।
        देवांगन ने कहा कि सफलता की प्रथम सीढ़ी परिश्रम ही है।सीखने की आदत, कठिनाइयों का सामना करना व स्वयं की मूल्यांकन ही सफलता के मूलमंत्र है।उन्होंने कहा कि खेल खेलने का कोई उम्र नहीं होता। वर्तमान आधुनिक युग में शरीर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव है। खेल के माध्यम से हम अपने समाज, नगर व राज्य का गौरव बढ़ा सकते हैं ।
          देवांगन ने कहा कि खेल में जीत या हार मायने नहीं रखता । वर्तमान आधुनिक युग में हम खेल में भी अपने परिवार, समाज व गांव का नाम रौशन कर सकते हैं ।खेल से हम टीम भावना,दृढ़ता ,अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकास करते हैं तथा आने वाले पीढ़ी के लिए रोल मॉडल तैयार करते हैं ।
  देवांगन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।सबसे बड़ा खिलाड़ी वो नही होता जो कभी नही हारता बल्कि वो होता है जो कभी हार नहीं मानता।हम लोगो को हमेशा अपनी गलती से सीखकर, अगले टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए।जो व्यक्ति मन से हार जाता है वो कभी नही जीत सकता इसलिए अपने मनोबल को कभी भी टूटने नही देना चाहिए। खेल के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दे सकते हैं तथा युवाओं के भारत देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिला सकते हैं ।
     आयोजक समिति के भागवत सोनकर ने कहा कि युवा ही राष्ट्र के नवनिर्माता होते हैं तथा गांव, राज्य व देश का नाम रौशन करते हैं।जिंदगी में हार या जीत मायने नहीं रखता बल्कि खेल खेलना महत्वपूर्ण है। उक्त फाइनल समारोह में प्रमुख रूप से आयोजक समिति के भागवत सोनकर, थनावार साहू, जसबीर छाबड़ा, शेखर साहू,संजू नागरची ,तपन सोनकर, कमेंट्रेटर रियाज़ खान,शालू एशानी एवं नगर के अनेक दर्शक व युवा खिलाड़ी उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव