छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महोत्सव
नवापारा राजिम, धार्मिक आस्था का महापर्व छठ पूजन का आयोजन राजिम के त्रिवेणी संगम घाट पर बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर उत्तर भारत परिवार के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी छठ पर्व की महत्ता को समझते हुए बड़े ही संख्या में स्थानीय लोग भी इस पूर्व को बड़े ही श्रध्दा के साथ मनाए l
छठ की शुरुआत 5 नवंबर से हुई मंगलवार, 5 नवंबर को नहाय खाय मनाया गया, इसके बाद बुधवार, 6 नवंबर के दिन खरना किया गया, तीसरे दिन यानी 7 नवंबर, गुरुवार के दिन सूर्य के अस्त होने पर अर्घ्य देने की परंपरा का पालन किया गया और आज छठ पूजा के चौथे दिन यानी 8 नवंबर, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया आस्था का महापर्व छठ उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत खोलने के साथ संपन्न हुआ.
पंडित कामेश्वर तिवारी जी ने बताया महिलाओं ने निर्जला उपवास रह कर आटा, गुड़, पंचमेवे और घी से तैयार ठेकुआ, फल, और मिठाई टोकरी और सूप में लेकर पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से संपन्नता और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर छठ सेवा समिति द्वारा घाटो की सफाई की गई वहीं घाट पर ही व्रतियों को और श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें