महामंलेश्वरो की सानिध्य में गीता पर गोष्ठी आज 13 दिसम्बर को होगा आयोजन
नवापारा (राजिम):- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय त्रिमूर्ति भवन नवापारा के ग्लोबल पीस सभा हाल में 13 दिसम्बर2024 शुक्रवार को शाम 5:00 बजे गीता जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय वक्ता महामंडलेश्वर ज्ञानस्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज जोधपुर (राजस्थान), महामंडलेश्वर प्रेमानंद सरस्वती जी महाराज बॉम्बे (महाराष्ट्र) एवं ब्रह्माकुमार नारायण भाई ब्रह्माकुमारीज़ संयोजक (धार्मिक प्रभाग) इंदौर म.प्र. के सानिध्य में संत, महात्माओ ने अपने विचार रखेंगे। उक्त कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े सदस्यगण एवं नगरवासी उअस्थित रहेंगे ।सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने नगर एवं क्षेत्रवासियों को गीताजयंती कार्यक्रम पर आयोजित गोष्टि मेंआमंत्रित करते हुए उपस्थिति की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें