बुजुर्ग आदिवासी दंपति को अब तक नहीं मिला आवास योजना का लाभ, झोपड़ी में गुजर बसर करने को मजबूर

नागेन्द्र निषाद की रिपोर्ट 
नवापारा राजिम। सूबे में डबल इंजन भाजपा की सरकार और प्रदेश का मुखिया आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार होने के बाद भी आदिवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाना बड़े दुर्भाग्य का बात है वहीं एक ओर सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर आदिवासियों को मुख्य धारा में शामिल करने की बात कही जाती है। वहीं दूसरी ओर समाज के लोगों को इन योजनाओ से वंचित किया जा रहा है। जिससे अब भी वह कच्चे व झोपड़ी नुमा मकानों में अपना जीवन यापन,गुजर बसर कर रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अफसरों द्वारा उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है l आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 2 खोली पारा में आदिवासी बुजुर्ग दंपति गीता बाई ध्रुव उम्र 60 वर्ष जो कि अपने पति के साथ ही झोपड़ी में रह रही हैं। गीता बाई की बेटिया हैं जिनका विवाह हो चुका है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ मिले इस उद्देश्य को लेकर योजना शुरू की गई थी किंतु बड़ी विडंबना है कि इस योजना का लाभ नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा की गीता बाई ध्रुव जो की विगत कई वर्षों से वार्ड नंबर 2 में रह रही हैं उन्हें आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है । इस संबंध में उन्होंने बताया की पक्का घर नहीं होने से बारिश के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जब से आवास योजना आया है तब से आवास के लिए आवेदन 3 से 4 बार भरने के बाद भी उनका नाम नहीं आया है। आवास के लिए मैंने एक बार फिर से और फार्म भरा है l 
वहीं आवास योजना में शासन के द्वारा बनाए गए नए नए नियमो में विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रहें है सरकार की मंशा क्या है? यह समझ से परे है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि वोट मांगने घर घर जाकर वोट तो जरूर ऐसे गरीब लोगों से बटोर लेते हैं किंतु इनकी स्थिति परिस्थितियों को नजर अंदाज कर देते हैं इससे उन पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है l
विगत वर्षों में पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा के पश्चात अब नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। चुनाव पर चुनाव हो रहे हैं वहीं आदिवासी दंपति का आवास का सपना पूरा कब होंगा ? यह एक यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है।
इस मामले को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मिडिया के माध्यम से गीता बाई ध्रुव के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है और अभी प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का कार्य प्रगति पर है और मैं इसे तत्काल चेक करवाता हूं और पात्र होंगी तो निश्चित रूप से आवास का लाभ मिल जाएगा l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव