छत्तीसगढ़ राजपत्रित तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने धरना स्थल पहुंच बीएड सहायक शिक्षकों की मांगो का समर्थन
रायपुर, छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में कार्यरत बीएड उपाधि धारक सहायक शिक्षक अपनी मांग को लेकर रायपुर स्थित तूता मैदान में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी शिक्षक संयोजन की मांग को लेकर अपनी बातों को रखने आए हैं। धरना प्रदर्शन के प्रथम दिन प्रदेश राजपत्रित अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा धरना स्थल में पहुंच कर मांगो का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आपकी बातों को सही तरीके से कोर्ट में रखी होती तो यह फैसला अलग होता। उन्होंने कहा कि जो नौकरी में उन्हें नहीं निकाला जाना चाहिए। सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि इनकी नौकरी बच जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें