ब्रेकिंग न्यूज : गोबरा नवापारा और अभनपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही
5 आरामील को किया गया सील,
अवैध रूप से गिला कहुआ और अर्जून की लकड़ी का कर रहे थे उपयोग,
अभनपुर और नवापारा वन विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही l
मिल में अवैध लकड़ी के उपयोग करने की मिल रही थी लगातार शिकायते l
कहुआ और अर्जुन लकड़ी का अवैध रूप से कर रहे थे आरामिल में चिरान l
गोबरा नवापारा। लकड़ी तस्करों के द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। वही लकड़ी माफिया अपने सा मिलों में मोटी कमाई कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से कहुआ और अर्जुन सहित अन्य किस्म के लकड़ियों का परिवहन किया जा रहा था l मिलो में अवैध लकड़ियों के उपयोग करने की मिल रही लगातार शिकायत के बाद वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा नगर और अभनपुर के आरा मिलों पर जाकर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें गोबरा नवापारा के 4 आरा मिल जिसमें श्रवण सा मिल बस स्टैंड, नथवानी सा मिल पारागांव, और साहू सा मिल तर्री, भवानी सा मिल सतनामी पारा नवापारा के साथ ही अभनपुर के पांडे सा मिल में कहुआ और अर्जुन लकड़ियों का अवैध रूप से चिरान तथा भंडारण आरा मिल में किया गया था जिसे लेकर वन विभाग की टीम द्वारा कुल 5 आरा मिलो को सील किया गया है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें