पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल बने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य


नवापारा राजिम । स्थानीय पूर्व पालिका अध्यक्ष व भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक व रायपुर जिला चावल उद्योग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय गोयल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मण्डल अंतर्गत आने वाले सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्ति रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुशंसा पर प्रदान की गई है। यह पहली बार है कि नवापारा शहर से आने वाले किसी व्यक्ति को इस समिति मे जगह प्रदान की गई हैं। इसके लिए श्री गोयल ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का हृदय से आभार जताया है। सदस्य बनाये जाने पर नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, सौरभ जैन, नवल किशोर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, मुकुंद मेश्राम, परदेशी राम साहू, अनुज राजपूत, संजीव टिंकू सोनी, पार्षद बॉबी चावला, रवि साहू, योगेंद्र कंसारी, श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, मयाराम साहू, चुम्मन कंडरा, पत्रकार तुकाराम कंसारी विशेश्वर हिरवानी ,नागेंद्र निषाद ने गोयल को बधाई दी है और सांसद के प्रति आभार जताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव