अपनी मांगों को लेकर बीएड प्रशिक्षित शिक्षक कर रहे आंदोलन

रायपुर, बीएड उपाधि धारा सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन धरना देने तूता धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। धरना देने से पहले वे अपनी मांगों को लेकर सरगुजा से रायपुर तक पद यात्रा भी निकाल चुके हैं। उनकी प्रमुख मांग सेवा सुरक्षा है। धरने में बैठे सहायक शिक्षकों का कहना है कि हमारी नियुक्ति भारत सरकार के राजपत्र और छत्तीसगढ़ सरकार के भर्ती नियम के आधार पर हुई थी। अगर गलत विज्ञापन निकाला जाता है। एनसीटीई के द्वारा गलत नियम बनाया जाता है तो उसकी सजा हमें क्यों दी जा रही है। अगर हमें नौकरी से निकाल दिया जाएगा तो हमारा पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा। हम सबने लगातार जन प्रतिनिधि से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा है लेकिन हमारी बातों को सरकार के द्वारा अब तक नहीं माना गया है। हम सब ने अपनी नौकरी छोड़कर इस नौकरी पर आए थे अब हम उस नौकरी पर फिर से नहीं जा सकते।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव