नगर क़े शीतलापारा में शनिवार को गुरु घासीदास जयंती


नवापारा राजिम :- स्थानीय शीतलापारा वार्ड क्र. 20-21 मे संत बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन आज शनिवार को धूमधाम से मनाया जायेगा . सर्वप्रथम शाम 4 बजे मोहल्ले क़े समाजिकजनों क़े द्वारा पालो चढ़ाने व गुरु गद्दी की पूजन अर्चन होंगी वही शाम 6 बजे से अतिथि सत्कार का कार्यक्रम प्रारम्भ होगा. कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि क़े रूप मे पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी व पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल उपस्थित रहेंगे.
 कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष चतुर सिंह जगत, गुरुघासी दास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी क़े प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी मेलाराम डांडे, सतनामी समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष राधाकृष्ण टंडन, वार्ड पार्षद अजय साहू व पद्मिनी सोनी जी उपस्थित रहेंगी.
 वही विशेष अतिथि क़े रूप मे प्रदेश नीति अनुसन्धान प्रमुख किशोर देवांगन, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष रुखमणि साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सरदार जीत सिंह सहित स्थानीय पालिका क़े पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, एल्डरमैन व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे. उक्ताशय की जानकारी समाज क़े बिशेषर हिरवानी ने दी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव