न्यू -होप एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल नवापारा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नवापारा -राजिम :- स्थानीय न्यू -होप एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल नवापारा -राजिम में चार् दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्या एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री फरहा खान के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। छात्र -छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिए एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेलकूद का आनंद भी लिए।कार्यक्रम में 
खो -खो, कबड्डी, दौड़, लंगड़ी दौर, रिलेरेस, साइकिल रेस, बोरा दौर आदि विविध खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनाउत्कृष्ट प्रदर्शन किये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।आज दिनांक 20/12/24 दिन शुक्रवार को समापन सत्र के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय संचालक समिति के प्रबंधक श्री अल्तमश सिद्दीकी नेआर्शीवचन एवं आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव