दिल्ली में भाजपा की जीत पर राजिम में मना जश्न, विधायक रोहित बोले जनता ने केजरीवाल के झूठ की राजनीति को नकारा
राजिम :- दिल्ली में 27 साल बाद हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर राजिम में भारी जश्न मनाकर आतिशबाजी की गई और सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस भव्य जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए राजिम के भाजपा विधायक रोहित साहू ने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत हुआ है और 27 साल बाद भाजपा की दिल्ली में सरकार बनी है इसके लिए उन्होंने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ कर दिया है कि जनता विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। इस दौरान प्रमुख रूप से बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी,नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सोनकर,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजिम रिकेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी महेश यादव,चंद्रशेखर साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, संजीव चंद्राकर,ओमप्रकाश आडिल,लाला साहू,श्याम अग्रवाल, आशीष सिंधे, मनोज देवांगन,खुशी साहू, देवकी साहू, मधु नत्थानी,शरद पारकर,पूरन यादव, टांकू सोनकर, भारत यादव, उत्तम निषाद, राजू साहू,चन्द्रहास साहू, आशीष पाण्डेय,युगल साहू, जितेंद्र पेंडरिया, आदि सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें