ग्राम पंचायत तर्री में तालाबों में हो रहा अवैध कार्य, ग्रामवासियों में आक्रोश
गोबरा नवापारा, ग्राम पंचायत तर्री में स्थित राजीव गांधी तालाब और बस्ती के पास डबरी का पानी कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खाली कर दिया गया है। इसके साथ ही सुभाष तालाब में नियमों को बलाए ताक रखकर जेसीबी मशीन से अवैध खोदाई की जा रही है, यहां से मिट्टी निकाली जा रही है। जिसका अवैध रूप से परिवहन भी किया जा रहा है।जो कि यह कार्य मनरेगा योजना के तहत मजदूरों द्वारा किया जाना था।
ग्रामवासियों का कहना है कि वर्तमान में भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है और इस अवैध कार्य के कारण निस्तारी के लिए पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
इस संबंध में पंच पुरुषोत्तम साहू द्वारा ग्राम पंचायत तर्री की ओर से एसडीएम अभनपुर को शिकायत की गई है। शिकायत में बताया गया कि स्थिति को और चिंताजनक हैं, गर्मी के दिनों में बेजुबान पशुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता भी संकट में पड़ गई है।
वहीं अभी तक सरपंच का पदभार भी ग्रहण नहीं किया गया है और ग्राम पंचायत में तालाबों को खाली करने का कोई वर्तमान में प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है। फिर भी, यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना के दोषियों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही, तालाबों और डबरी में जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें