हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न
हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गोबरा नवापारा में रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद जागेश्वर यादव और मोहल्ले वासियों के सहयोग से मानस सेवा ब्लड बैंक, धमतरी द्वारा किया गया था। रक्तदान शिविर में कुल 54 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान दिया।
आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट प्रदान कर उनके इस नेक कार्य की सराहना की। वार्ड पार्षद जागेश्वर यादव ने बताया कि यह आयोजन समाज कल्याण के उद्देश्यों को लेकर किया गया था, जिसमें लोगों को रक्त की आवश्यकता और सड़क दुर्घटना में हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर खिलेश साहू, पप्पू साहू, कैलाश साहू, बालकृष्ण साहू, सहित समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर एक पुनीत कार्य के रूप में संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें