छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का वार्षिक महाधिवेशन आज से शुरू



राजिम। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज पंजीयन क्रमांक 3275 का वार्षिक महाधिवेशन 29 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक श्री राम जानकी मंदिर परिसर गोवर्धन सभा भवन नवापारा में संपन्न होना है प्रथम दिवस 29 मार्च 2025 को दोपहर 3:00 बजे से उपस्थित पदाधिकारी और 46 राज् से आए राज प्रतिनिधियों का उपस्थित हाजिरी लिया जाएगा इष्ट देव भगवान श्री राम जानकी की पूजा चना करते हुए महाधिवेशन का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें सामाजिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवेदन संकलन एवं सामूहिक प्रकरणों का निराकरण की कार्यवाही किया जावेगा द्वितीय दिवस सुबह 10:00 बजे से न्याय पंचायत कैंप के माध्यम से सामाजिक प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण होगा तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे से शिक्षा विकास समिति का मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सामाजिक दर्पण सामाजिक पत्रिका सोनकर संचेतना के 29 वे संस्करण का विमोचन होगा साथ ही समाज के प्रतिभा मां बच्चों का सम्मान कार्यक्रम भी संपन्न होना है इसी क्रम में विशेष उपलब्धि प्राप्त व्यक्तित्व का भी सम्मान सामाजिक मंच पर होगा तृतीय दिवस निराकृत प्रकरणों पर पांच फैसला दिया जाएगा एवं समस्त प्रकरणों को निराकरण के पश्चात महासभा का समापन किया जाएगा छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश महामंत्री श्री चेतन सोनकर ने बताया कि इस महाधिवेशन में पूरे प्रदेश से हजारों सामाजिक जन जुटेंगे और सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक रीति नीति परंपराओं का पालन करते हुए कार्यक्रम में महिती भूमिका निभाएंगे सामाजिक दानदाताओं के विशेष सहयोग से महाधिवेशन सत्र के दौरान सभी सामाजिक जनों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था होगी।। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद सोनकर महामंत्री श्री चेतन सोनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र सोनकर कोषाध्यक्ष श्री रमेश सोनकर सहित सभी ने सामाजिक जनों से अपील किया है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाधिवेशन को सफल बनाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव