शहर के बीच में स्थित राइस मिल के भूसे के धुएं से मोहल्ले वासी परेशान
गोबरा नवापारा। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन इन योजनाओं को फेल करने में लोग भी अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं l आपको बता दें की नवापारा नगर के वार्ड नंबर 14 श्री सत्यनारायण मंदिर के पास स्थित एक निजी राइस मिल संचालित है जो की पर्यावरणीय नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहीं हैं तमाम नियमों को बलाएं ताक में रख कर शाम होते ही मिल संचालक अपना मिल संचालित करता है जिससे सूखे भूसे का धुंआ पूरे वार्ड में फैल रहा है। इधर से होकर गुजरने वाले राहगीरों की आंखों में जलन हो रही है वही कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो रही है,जिससे मोहल्ले के छोटे बच्चों एवं बुजुर्ग लोगों को इस प्रकार के धुएं से कई गंभीर बीमारी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा भविष्य में होता है तो आखिरकार जिम्मेदार कौन होगा यह समझ से परे है l वही इस संदर्भ में एसडीएम से बात करने पर उन्होंने कहा कि दिखवाता हूं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर रेंज के अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दे दी गई है।अब देखना यह होगा की समाचार प्रकाशन के पश्चात् राइस मिल पर क्या कार्रवाई होती है?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें