राजिम में विहिप बजरंग दल का होली मिलन व जिला बैठक संपन्न ।
राजिम । विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक एवं होली मिलन इस माह का संपन्न हुआ जो की जिले का बैठक राजिम के आमंत्रण पैलेस में हुआ , पिछले दिनों में विहिप का प्रदेश स्तर का बैठक राजनांदगांव में हुआ था जिसमे बताए हुए विषयों को बैठक रखा गया है विश्व हिन्दू परिषद प्रन्याशी मंडल की बैठक के द्वारा प्रस्ताव का वचन किया गया जिससे समाज में व्याप्त भिन्न प्रकार चीजे जैसे नशा खोरी जो समाज दिशा हीन बना रहा है , वही प्रस्ताव में हिंदुओं को जनसंख्या बहुत निचले स्तर तक जा चुका है , जिसको प्रस्ताव में हिंदु समाज को चेताया गया है एवं समाज को जन जागृति की ओर अग्रसर करने का संकल्प लिया गया है । वही आने वाले समय में रामोत्शव है जो प्रत्येक ग्रामों में हो एवं हिंदू नव वर्ष उमंग के साथ मानने का आग्रह किया गया है । साथ ही कार्यकर्ता विस्तार की दृष्टि से नवीन दायित्व की घोषणा भी किया गया जिसमे प्रखंड नगर के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है । बता दे की बैठक में प्रशिक्षण वर्ग प्राप्त करने के लिए भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को कहा गया है । आने वाले समय में प्रत्येक तीन वर्ष में होने वाले हित चिंतक अभियान को संपूर्ण हिंदू समाज को चिंतक बनाने की बात कही गई जिसमे 20 रूपया प्रति व्यक्ति सहयोग मांगा गया है ।
होली मिलन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमान चंद्रशेखर वर्मा जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संघ चलने हिंदू समाज को एक सूत्र में मिलाने होली पर समरसता का भाव बना कर रहने हिंदू हिंदू भाई भाई का नारा लेकर चलने जो भाई भूल भटक कर चले गये है उनको अपना कर हिंदू हिंदू एक रहे छूआछूत को नष्ट करना है। अपने आप को हम हिंदू नहीं मैं हिंदू हूँ ऐसा सभी को कहना है तभी हिंदू जागेगा और हिंदू जागेगा तब देश जागेगा।
कार्यक्रम में आए हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। आप सभी जानते है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवक जो जनप्रतिनिधि चुन कर आये उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री शिशुपाल सिंग राजपूत प्रांत उपाध्यक्ष, श्रीमान प्रेम लाल साहू जी मान. ज़िला संघचालक आरएसएस, श्रीमान करण कुमार ध्रुव जी अध्यक्ष माँ जतमाई सेवा समिति, श्रीमान प्रकाश निर्मलकर जी ज़िला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, श्रीमान गौरीशंकर कश्यप जी ज़िला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमान रिखीराम यादव नगर पालिका अध्यक्ष गरियाबंद, श्रीमान महेश यादव जी नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम, श्रीमान भूपेन्द्र सोनी जी नगर पालिका उपाध्यक्ष नवापारा, श्रीमान इंद्रजीत महाडिक जी ज़िला पंचायत सदस्य, कोमल ढीढी सहित ज़िले भर से और हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, विधार्थी परिषद, मातृशक्ति, दुर्गावाहीनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें