ब्रेकिंग न्यूज: फर्जी माइनिंग अधिकारी बनकर अवैध वसूली, तीन गिरफ्तार
अभनपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां फर्जी माइनिंग अधिकारी बनकर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे थे। अभनपुर पुलिस ने रेत से भरी हाइवा वाहनों को रोककर 15-15 हजार रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में आर्मी जवान आशीष यादव, कथित महिला पत्रकार तिलका साहू और प्रणव साहू सहित तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने तिलका साहू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने खुद को सेंट्रल माइनिंग का अधिकारी बताकर वाहन चालकों से वसूली की थी।
अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की गहन जांच शुरू कर दी है l पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह संगठित तरीके से अवैध वसूली में लिप्त था। फरार आरोपियों की तलाश जारी है, और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें