राजिम के केकती तालाब पर अतिक्रमण का खतरा


राजिम, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम में चौबे बांधा रोड पर स्थित केकती तालाब (पटवारी हलका नंबर 25, खसरा नंबर 584, रकबा 0.5750 हेक्टेयर) पर अतिक्रमण का गंभीर संकट मंडरा रहा है। अज्ञात लोगों द्वारा इस तालाब को दिन-रात तेजी से पाटा जा रहा है, जो गांव के मवेशियों के लिए नहाने, पानी पिलाने और जल आवश्यकताओं के लिए आरक्षित है। 11 अप्रैल 2025 को राजिम के बलवंत शिंदे शिकायतकर्ता ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार को लिखित आवेदन देकर तालाब को बचाने की मांग की थी। आवेदन में तालाब के सीमांकन, अतिक्रमण पर तत्काल रोक और पाटने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की गुहार लगाई गई थी। हालांकि, नौ दिन बीतने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई शिकायत कर्ता बलवंत शिंदे आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन की निष्क्रियता से इन अज्ञात लोगों का हौसला बढ़ रहा है। यह तालाब न केवल मवेशियों, बल्कि क्षेत्र की जल संरक्षा और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही मांग की है कि तालाब का तत्काल सीमांकन किया जाए, अतिक्रमण पूरी तरह रोका जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
इस संबंध में राजिम के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) विशाल महाराणा ने बताया कि खसरा नंबर 583/2 में मिट्टी पाटने का कार्य चल रहा था। उक्त व्यक्ति को तालाब के खसरा पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही, तालाब की सीमा स्पष्ट कर दी गई है और अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव