राजिम के अंकित थवानी ने UPSC में 273वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास
राजिम, छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम निवासी अंकित थवानी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 273वीं रैंक और छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर नगर एवं सिंध समाज का नाम रोशन किया है। अंकित, पूर्व राजपत्रित अधिकारी श्री मुरली मनोहर थवानी और पूर्व पार्षद श्रीमती कमला थवानी के सुपुत्र हैं। उनके बड़े भाई, इंजीनियर श्री राहुल थवानी और इंजीनियर श्री हिमालय थवानी, भी अपने क्षेत्र में स्थापित हैं।
नवापारा राजिम क्षेत्र के पहले युवा के रूप में अंकित ने UPSC में सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री मुरली मनोहर थवानी और श्रीमती कमला थवानी ने अपने तीनों बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्री पूज्य सिंध पंचायत, नवापारा राजिम की ओर से अंकित थवानी और उनके परिवार को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। पंचायत ने अंकित की इस उपलब्धि को समाज और नगर के लिए गौरव का क्षण बताया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें