बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के समायोजन का निर्णय स्वागत योग्य
राजिम, B.Ed प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के समायोजन के निर्णय का सहायक शिक्षक पं. विकास मिश्रा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके कैबिनेट के द्वारा लिए गए इस निर्णय से पूरे प्रदेश की जनता में हर्ष व्याप्त है। इस निर्णय से सभी सहायक शिक्षकों का परिवार खुशी से झूम उठा है। इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए हम सभी 2621 सहायक शिक्षक एवं परिवार मुख्यमंत्री जी एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हैं। इस निर्णय से आज 2621 परिवारों के रोजी रोटी का संकट दूर हो गया है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर समायोजन का उपहार कैबिनेट के द्वारा हमें मिला है जो इस त्यौहार में हमारी खुशी को दोगुना कर दिया। छत्तीसगढ़ शासन ने एक बहुत बड़ा धर्म का काम किया जिसे 2621 परिवारों एवं उन पर आश्रित लोगों का भविष्य अंधकारमय होने से बच गया। आंदोलन के संघर्ष को समायोजन तक पहुंचाने में बहुत सारे संगठनों का योगदान रहा। जिसमें समस्त कर्मचारी संगठन, शिक्षक संगठन, सामाजिक संगठन सहित विपक्ष का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें