राजिम त्रिवेणी संगम में अज्ञात शव मिलने से सनसनी


 राजिम त्रिवेणी संगम में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी  

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम, राजिम में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 
पुलिस के अनुसार, शव नदी तट पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत होती है, लेकिन शव पर चोट के निशान या अन्य सुरागों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। राजिम पुलिस थाना प्रभारी ने बताया, "सुबह सूचना मिली कि त्रिवेणी संगम के पास एक शव पड़ा है। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!