श्री श्री रविशंकर गुरुदेव जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


गोबरा नयापारा, विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक पूज्य श्री श्री रविशंकर गुरुदेव जी का जन्मदिन समारोह 13 मई 2025 को इंदिरा मार्केट, राजिम पूल के पास धानी एजेंसी के समीप बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और गुरुदेव के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में मुख्य आकर्षण प्रसादी वितरण रहा, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह को व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू, पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। 
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने इस अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के तनावमुक्त और हिंसामुक्त समाज की स्थापना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। उपस्थित लोगों ने गुरुदेव के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सभी नागरिकों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता जताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव