गोबरा नवापारा में बिना पीट पास के अवैध रेत परिवहन के खिलाफ नगरवासियों रोक कर किया प्रदर्शन


गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बिना किसी वैध कागजात यानी बिना पीट पास के अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर नगरवासियों का गुस्सा फिर भड़क उठा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नगर के बीचो-बीच बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन कर रही हाइवा वाहनों को रोककर नगरपालिका के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए नगरवासियों ने तेज रफ्तार रेत से भरी गाड़ियों के इस मार्ग पर चलने से हो रही दुर्घटनाओं और कई मौतों का हवाला देते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
नगरवासियों का कहना है कि बिना पीट पास के अवैध रेत परिवहन न केवल सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रहा है, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। इस मुद्दे पर पहले भी कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन और खनिज विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। प्रदर्शनकारी रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बिना वैध कागजात के रेत परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। यह घटना अवैध रेत खनन और बिना पीट पास के परिवहन की गंभीर समस्या को फिर से उजागर करती है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव