समायोजन के निर्णय पर पंडित विकास मिश्रा ने विधायक रोहित साहू का किया आभार व्यक्त
राजिम, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के समायोजन के निर्णय पर पंडित विकास मिश्रा ने राजिम विधायक रोहित साहू से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विकास मिश्रा ने कहा कि जब हम सब संकट की घड़ी में थे तब राजिम विधायक रोहित साहू जी के पास पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी को समायोजन के लिए पत्र लिखने आग्रह किया और विधायक जी के द्वारा एक सकारात्मक पत्र समायोजन की मांग को लेकर के प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को लिखा गया था। आज उसी पत्र का एक सुखद परिणाम समायोजन के रूप में समस्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को मिला है। जिसके लिए हम सभी विधायक रोहित साहू जी और छत्तीसगढ़ शासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। कैबिनेट के निर्णय से समस्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के मन में सरकार को लेकर के बड़ी प्रसन्नता है। सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से छत्तीसगढ़ के 2621 परिवारों के रोजी-रोटी का संकट दूर हो गया है। इस फैसले से सभी के माता-पिता और उनके परिवार वाले बहुत खुश हैं और सरकार के निर्णय की सराहना कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें